Haryana Ka Mausam: हरियाणा और NCR में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी जारी. दिन का तापमान थोड़ा बढ़ा लेकिन ठिठुरन कम नहीं हुई. मौसम विभाग ने हरियाणा के लिए ऑरेंज और 14 जनवरी को येलो अलर्ट जारी किया है. घना कोहरा और शीतलहर जारी रहेगी. गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो करीब पांच दशकों में सबसे कम है.
अम्बाला में तो ठंड और ज्यादा दिखी यहां केवल 12.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य से करीब 5.7 डिग्री कम था. करनाल में 14 डिग्री, नारनौल में 14.2 डिग्री और रोहतक में 16.3 डिग्री दर्ज किया गया. नारनौल में तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री कम रहा जो बताता है कि वहां ठंड कितनी कड़क रही.सिरसा में भी ठंड का असर कम नहीं हुआ. यहां अलग-अलग जगहों पर अलग तापमान दर्ज हुआ. सिरसा AWS में 16.9 डिग्री, कैनाल कॉलोनी ओट्टू में 15.8 डिग्री और कौल अम्फू में सिर्फ 12.4 डिग्री. भिवानी में भी दिन का तापमान सिर्फ 15 डिग्री रहा.
बारिश की बात करें तो पूरे हरियाणा में कहीं भी बारिश नहीं हुई. मौसम शुष्क रहा और लोगों को धूप का इंतजार करना पड़ा. दिन में हल्की धूप निकल भी जाती है, लेकिन तेज हवा के कारण गर्माहट महसूस नहीं होती. सुबह और शाम के समय धुंध और कोहरा अब भी देखा जा रहा है, जिससे विजिबिलिटी भी प्रभावित हो रही है.
इधर मौसम विभाग ने हरियाणा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. रात में ठंड और बढ़ सकती है. 14 जनवरी को भी येलो अलर्ट का ऐलान हो चुका है यानी उस दिन घना कोहरा और शीतलहर चल सकती है. हालांकि 14 जनवरी के बाद दिन और रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है और 17 जनवरी तक मौसम थोड़ा साफ होने की उम्मीद है.
कुल मिलाकर हरियाणा और NCR में ठंड अभी भी अपने चरम पर है. लोग गर्म कपड़ों में ही घर से निकल रहे हैं और किसान भी खेतों में सर्द हवाओं का असर महसूस कर रहे हैं. अब बस उम्मीद यही है कि अगले कुछ दिनों में ठंड थोड़ी ढीली पड़े.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.