इटावा में श्री राम जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और नवकुंडीय संगीतमय श्रीराम महायज्ञ का दूसरा दिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बाबा परमहंस त्यागी महाराज के सान्निध्य में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। कृषि उपज मंडी प्रांगण में चल रही संगीतमय श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस कथावाचक बाबा सीताराम दास महाराज ने शिव विवाह का वर्णन किया। इस दौरान गोपाल मीणा,दुर्गाशंकर मीणा,शिवलाल पारेता,ओमअनंत,धनराज मीणा,रामचरण मीणा, मांगीलाल मीणा,महेश नागर,बाबू लाल प्ररालिया, दिनेश नागर,मुकेश पारेता,गिरजा शंकर गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कथा का संचालन कथा प्रभारी विष्णु गोयल द्वारा किया गया। इस दौरान बाबा दशरथ दास महाराज, श्याम मीणा, शिवलाल पारेता, हरीश शर्मा, नंदबिहारी पारेता, मूकट पारेता, दीपक पारेता, मेघराज नागर, चैनसुख मित्तल, कन्हैयालाल मीणा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.