पटना में लगातार बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने पटना एयरपोर्ट पर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए एनकाउंटर बेहद जरूरी है। अपराधी अगर गंभीर अपराध करें, तो पुलिस उन्हे
उन्होंने आगे कहा कि आज पटना में भी पुलिस ने एनकाउंटर किया है। इसके बावजूद अपराधी अपराध करना नहीं छोड़ रहे हैं। अगर अपराधी नहीं सुधर रहे हैं, लगातार गंभीर अपराध कर रहे हैं, तो एनकाउंटर करना ही पड़ेगा। यह कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक है।
सीतामढ़ी गैंगरेप मामले को बताया शर्मनाक
सीतामढ़ी में गैंगरेप की हालिया घटना को लेकर सांसद ने कहा कि ऐसी घटनाओं का एक ही जवाब है- एनकाउंटर। पुलिस को ऐसे अपराधियों को तुरंत पकड़कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि समाज में डर पैदा हो और अपराध पर रोक लगे।
गुंडा बैंक बंद करने के सम्राट चौधरी के आदेश का समर्थन
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से ‘सुध पर पैसे देने वाले गुंडा बैंक’ को बंद करने के बयान पर देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि अगर सरकार की पॉलिसी है, तो कार्रवाई होगी। कोई भी गलत काम हो रहा है, तो उसे ज़रूर बंद होना चाहिए। सम्राट चौधरी ने गलत क्या कहा है? गलत काम बंद होना चाहिए।
सीतामढ़ी में 7400 एड्स मामलों पर सफाई
सीतामढ़ी में एड्स के 7400 केस सामने आने की खबर पर सांसद ने कहा कि यह आंकड़ा “गलत तरीके से प्रस्तुत” किया गया है। मैंने इसकी पूरी जानकारी ली है। यह कई सालों का आंकड़ा है, जिसे एक साथ बताया जा रहा है। इससे अनावश्यक भ्रम फैल रहा है।
राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ आरोप पर तंज
देवेश चंद्र ठाकुर ने विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे ‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल गांधी के बयान को पूरी तरह खारिज किया। उन्होंने कहा कि वोट चोरी पर चर्चा की मांग पुरानी और बेकार हो चुकी है। बिहार में कोई वोट चोरी नहीं हुई। यह केवल अनावश्यक मुद्दा है, जिसे राजनीतिक फायदा के लिए उठाया जा रहा है।
तेजस्वी यादव को शिवानंद ठाकुर का जवाब देना चाहिए
शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव पर हार के बाद बिहार से बाहर जाने का आरोप लगाया था। इस पर सांसद ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव को इसका जवाब देना चाहिए। इस पर टिप्पणी उन्हीं को करनी चाहिए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.