बीजापुर में 2 नक्सली मारे गए। (फाइल फोटो)
बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच शनिवार तड़के मुठभेड़ हुई। इस दौरान 2 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने यह अभियान शुरू किया था। डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड) की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।
सुबह करीब 5 बजे से माओवादियों के साथ रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक मुठभेड़ स्थल से दो माओवादियों के शव मिले हैं।
ऑपरेशन पूरा होने के बाद जारी होगी जानकारी
सुरक्षा कारणों को देखते हुए, मुठभेड़ का सटीक स्थान और ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या जैसी संवेदनशील जानकारियां फिलहाल साझा नहीं की गई हैं।
अधिकारियों ने बताया कि जवानों की सुरक्षा सर्वोपरि है। ऑपरेशन पूरा होने के बाद मुठभेड़ से जुड़ी जानकारी आधिकारिक तौर पर जारी की जाएगी।
1 महीने पहले दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर 3 जवान शहीद हुए थे।
1 महीने पहले मारे गए थे 12 नक्सली
1 महीने पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया था। इस एनकाउंटर में DRG के 3 जवान शहीद और 2 घायल हो गए थे।
DRG, STF, COBRA और CRPF की जॉइंट टीम बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर के वेस्ट बस्तर डिवीजन इलाके में सर्च ऑपरेशन पर थी।
जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू की। जवाबी कार्रवाई में नक्सली मारे गए।
वहीं, एनकाउंटर में बीजापुर DRG के जवान हेड कॉन्स्टेबल मोनू वडारी, रमेश सोड़ी और कॉन्स्टेबल दुकारू गोंडे शहीद हो गए थे।

18 नवंबर को मारा गया था हिड़मा।
18 नवंबर को मारा गया था खूंखार नक्सली हिड़मा
देश के सबसे खतरनाक नक्सल कमांडरों में शामिल माड़वी हिड़मा छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर 18 नवंबर को मरेडमिल्ली जंगल में एनकाउंटर में मारा गया। जवानों ने हिड़मा की पत्नी राजे उर्फ रजक्का और 4 अन्य नक्सलियों को भी ढेर किया था।

छत्तीसगढ़ में पिछले 2 बड़े नक्सली एनकाउंटर
16 नवंबरः 3 नक्सली मारे गए थे
दरअसल, जवानों को 16 नवंबर 2025 को भेज्जी-चिंतागुफा के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। पुख्ता सूचना मिलने पर DRG की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान रविवार सुबह तुमालपाड़ के जंगल में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
फायरिंग के बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला। नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। सुबह से दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हुई। इसमें तीन नक्सली मारे गए। जवानों ने सर्चिंग के दौरान जंगल से तीनों नक्सलियों के शव बरामद किए गए थे।
11 नवंबरः 6 नक्सली मारे गए
बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया में 11 नवंबर को हुए मुठभेड़ में 3 महिला समेत 6 नक्सली मारे गए थे। जिसमें मद्देड़ एरिया कमेटी का इंचार्ज बुच्चन्ना और दूसरे शीर्ष नक्सल लीडर पापाराव की पत्नी उर्मिला भी शामिल है। लेकिन पापाराव इस बार भी जान बचाकर भागने में कामयाब रहा।
………………
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.