CBSE Board Exam 2026: गणित जैसे विषय को लेकर अक्सर छात्रों में जो घबराहट देखी जाती है, वह पेपर खत्म होने के बाद पूरी तरह गायब नजर आई. परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले छात्रों के खिले हुए चेहरे इस बात की गवाही दे रहे थे कि पेपर उम्मीद से बेहतर रहा. छात्रों का कहना था प्रश्न पत्र ईजी टू मॉडरेट था. आइए जानते हैं स्टूडेंट्स का रिएक्शन…
गणित जैसे विषय को लेकर अक्सर छात्रों में जो घबराहट देखी जाती है, वह पेपर खत्म होने के बाद पूरी तरह गायब नजर आई. परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले छात्रों के खिले हुए चेहरे इस बात की गवाही दे रहे थे कि पेपर उम्मीद से बेहतर रहा. छात्रों का कहना था प्रश्न पत्र ईजी टू मॉडरेट था. आइए जानते हैं स्टूडेंट्स का रिएक्शन…
NCERT से पूछे गए प्रश्न, ईजी रहा पेपर
स्टूडेंट वेद गुप्ता ने लोकल 18 से बताया स्टैंडर्ड का पेपर इजी टू मॉडरेट आया था. पेपर में हर प्रश्न आसानी से समझ में आ रहे थे. प्रश्न को हल करने के लिए समय भी पर्याप्त था. जहां आखिरी में समय इतना था कि प्रश्न को चेक करने का भी समय मिला. सारे प्रश्न सिलेबस के अंदर ही पूछे गए थे. सारे प्रश्न इज़ी थे. स्टूडेंट ओमप्रकाश जायसवाल ने कहां पेपर काफी अच्छा गया. मॉडरेट प्रश्न थे. जिन्हें हल करने में मजा आ रहा था. पहले पेपर का श्रीगणेश अच्छे से हुआ हैं.
पेपर देखकर घबराहट हो गई दूर
स्टूडेंट श्रेयसी ने बताया 80 फ़ीसदी प्रश्न एनसीआरटी के थे. इसके अलावा कुछ प्रश्न कॉन्सेप्शन बेस थे. बाकी पेपर काफी सरल था. जिन स्टूडेंट्स ने एनसीईआरटी से प्रश्न पढ़े थे, उनके लिए काफी सरल था. वहीं जितना पढ़कर गए थे, उसी में से प्रश्न पूछे गए थे. एग्जाम के पहले थोड़ी घबराहट हो रही थी. लेकिन जैसे ही पेपर देखा, मन काफी खुश हो गया. स्टूडेंट संचित कोरी ने बताया मेरा ही नहीं सभी का पेपर ईजी गया है. कैंपस में यही चर्चा हो रही थी कि इस साल का मैथ्स पेपर पिछले साल की तुलना में काफी सरल था. एग्जाम में समय से पहले पहुंच गए थे. 10 बजे एंट्री बंद हो गई थी. साढ़े 10 से पेपर शुरू हुआ था. जिसके 15 मिनट पहले प्रश्न पत्र दिया गया था.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.