Simultala Vidyalaya Entrance Exam 2026 Guidelines: सिमुलतला आवासीय विद्यालय में एडमिशन कराना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 30 मिनट पूर्व परीक्षा कक्ष में प्रवेश अनिवार्य होगा. प्रथम पाली के लिए सुबह 09.30 बजे तक तथा द्वितीय पाली के लिए दोपहर 01.00 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी.
जनवरी महीने में आयोजित की जाएगी मुख्य परीक्षा
जारी सूचना के अनुसार मुख्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन 07.01.2026 को पटना में स्थित दो परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. बालकों के लिए परीक्षा केंद्र शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गर्दनीबाग, पटना निर्धारित किया गया है, जबकि बालिकाओं के लिए कमला नेहरू बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, यारपुर, गर्दनीबाग, पटना को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. मुख्य प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी. प्रथम पाली सुबह 10.00 बजे से 12.30 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें गणित विषय का 100 अंक और बौद्धिक क्षमता का 50 अंक का गैर-वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र रहेगा, कुल 150 अंक की परीक्षा होगी. द्वितीय पाली दोपहर 01.30 बजे से 04.00 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें हिंदी 40 अंक, अंग्रेजी 40 अंक, विज्ञान 40 अंक और सामाजिक विज्ञान 30 अंक का गैर-वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र रहेगा, जिसका कुल अंक 150 होगा. इस प्रकार मुख्य प्रवेश परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी.
परीक्षा से 30 मिनट पहले पहुंचना होगा सेंटर
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं. परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 30 मिनट पूर्व परीक्षा कक्ष में प्रवेश अनिवार्य होगा. प्रथम पाली के लिए सुबह 09.30 बजे तक तथा द्वितीय पाली के लिए दोपहर 01.00 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, इसके बाद विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा. प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेंगे. प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिए 32 पृष्ठों की उत्तरपुस्तिका दी जाएगी. प्रश्नों का स्तर बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर वर्ग-VI के लिए पांचवीं कक्षा स्तर का होगा. परीक्षा भवन में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.