BSEB Bihar BPEd 2025-27: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीपीएड 2025-27 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और शुल्क जमा करने का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह प्रक्रिया 5 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन पूरी की जाएगी.
नामांकन की प्रक्रिया कैसे होगी
ये व्यवस्था सिर्फ उन स्टूडेंट्स के लिए है जो बिहार बोर्ड से संबद्ध और मान्यता प्राप्त संस्थानों में वैध रूप से नामांकित हैं. स्टूडेंट्स खुद अप्लाई नहीं करेंगे. नामांकन और शुल्क जमा करने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित ट्रेनिंग कॉलेजों की होगी. कॉलेज बोर्ड के पोर्टल dledsecondary.biharboardonline.com पर जाकर स्टूडेंट्स का विवरण अपलोड करेंगे और शुल्क जमा करेंगे. बोर्ड ने कॉलेजों को साफ निर्देश दिए हैं कि प्रक्रिया समय पर पूरी करें.
कौन से कॉलेज शामिल हैं
बोर्ड ने दो मुख्य कॉलेजों को नोटिस भेजा है. पहला तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, कृष्णानंदन सहाय नगर, झपाहा, मुजफ्फरपुर (कॉलेज कोड: ACEMMZ20001). दूसरा मिथिला हनुमान राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं फिजिकल शिक्षण महाविद्यालय, इंद्रानगर, गोई मिश्रालगमा, धनश्यामपुर, दरभंगा (कॉलेज कोड: ACBIDR20001). दोनों कॉलेज ERC NCTE से मान्यता प्राप्त हैं और बिहार बोर्ड से संबद्ध हैं. ये दो साल का D.P.Ed. कोर्स चलाते हैं.बोर्ड इन कॉलेजों के प्राचार्यों को अलग-अलग पत्र भेजेगा, जिसमें सारी गाइडलाइंस विस्तार से बताई जाएंगी.
स्टूडेंट्स को क्या करना है
स्टूडेंट्स को अपने कॉलेज से संपर्क करके चेक करना चाहिए कि उनका नामांकन वैध है या नहीं. सिर्फ वैध नामांकन वाले स्टूडेंट्स ही बोर्ड के रिकॉर्ड में शामिल होंगे. अगर नामांकन छूट गया तो आगे परीक्षा में बैठने से वंचित हो सकते हो. बोर्ड ने साफ कहा है कि नामांकन समय पर पूरा होना जरूरी है.
परीक्षा में बैठने की पात्रता
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सिर्फ वही स्टूडेंट्स D.P.Ed. परीक्षा में शामिल हो सकेंगे जिनका नामांकन 2025-27 सत्र के लिए समय पर पूरा हो जाएगा. ये प्रक्रिया कॉलेजों और बोर्ड के बीच ऑनलाइन समन्वय को मजबूत बनाने के लिए है.तो D.P.Ed. कर रहे स्टूडेंट्स और कॉलेज वाले, जल्दी से प्रक्रिया पूरी कर लें. 5 से 13 जनवरी तक का समय है.
About the Author

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.