चंडीगढ़ में पार्षदों के साथ बैठक करते हुए सांसद मुनीष तिवारी और एसएस लक्की।
चंडीगढ मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में फिर से गठजोड़ होने जा रहा है। गठजोड़ का अभी औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। मगर कांग्रेस ने आप की सहायता करने का फैसला लिया है। चंडीगढ़ से कांग्रेस के सांसद मुनीष तिवारी औ
बैठक के बाद जारी आधिकारिक बयान में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी का नाम दिए बिना कहा है कि कांग्रेस पार्टी ऐसे किसी भी राजनीतिक संगठन या गठबंधन को समर्थन देगी, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने में सक्षम हो। पार्टी नेताओं का मानना है कि यह निर्णय चंडीगढ़ और शहरवासियों के व्यापक हित में लिया गया है।
बैठक के दौरान भाजपा के कार्यकाल को लेकर गंभीर चिंता भी जताई गई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के लगातार मेयर और उनके फैसले सुशासन और विकास देने में नाकाम रहे हैं। उनके अनुसार, भाजपा शासन में चंडीगढ़ की छवि को नुकसान पहुंचा है, कई घोटाले सामने आए हैं और विकास कार्य पिछड़ गए हैं।
कांग्रेस ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि चंडीगढ़ की राष्ट्रीय रैंकिंग में गिरावट आई है और 24×7 जलापूर्ति जैसी बहुचर्चित योजनाएं पूरी तरह असफल साबित हुई हैं, जिससे आम लोग निराश हैं।
शहर के समग्र विकास, कल्याण और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने यह संकल्प दोहराया कि आगामी नगर निगम और मेयर चुनावों में भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए वह हर उस राजनीतिक ताकत का समर्थन करेगी, जो भाजपा को पराजित करने में सक्षम हो।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.