बस्तर में 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा 13 मार्च को है. कुसुम हिरवानी ने छात्रों को टाइम टेबल, लिखकर अभ्यास, ब्लूप्रिंट से पढ़ाई और आत्मविश्वास से पेपर देने की सलाह दी है.
हिंदी सब्जेक्ट 12 वीं के पेपर में नंबर स्कोर करने लिए अच्छा विषय है. छात्र अच्छे से पढ़ के अच्छा नंबर लाकर अच्छा % बना सकते है. हिंदी का पेपर इस साल 13 मार्च को होने वाला है. आप इन टिप्स को फॉलो कर हिंदी पेपर में अच्छा स्कोर प्राप्त कर सकते है.
टाइम टेबल बनाकर तैयारी करें
हिंदी शिक्षिका कुसुम हिरवानी ने बताया बताया कि सबसे पहले छात्रों को परीक्षा से डरना नहीं चाहिए. आत्मविश्वास के साथ पेपर देना चाहिए. सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करें और टाइम टेबल बनाकर तैयारी करें. हिंदी विषय में केवल पढ़ना काफी नहीं है, बल्कि लिख-लिखकर याद करना ज्यादा जरूरी है. इससे लिखावट सुधरती है, मात्राएं सही होती हैं और उत्तर याद भी रहता है.
प्रारूप पहले से लिखकर अभ्यास
उन्होंने निबंध और पत्र लेखन 5-5 अंक के होते हैं. निबंध के विषय जैसे बेरोजगारी, स्वच्छता, महंगाई आदि अक्सर आते हैं, इसलिए इन पर पहले से अभ्यास करना चाहिए. पत्र लेखन में आवेदन पत्र और निजी पत्र दोनों आते हैं. जैसे अंकसूची खो जाने पर आवेदन, स्थानांतरण प्रमाण पत्र के लिए आवेदन या घरेलू पत्र इनका प्रारूप पहले से लिखकर अभ्यास करना चाहिए.
वर्तनी और व्याकरण सुधारने के लिए रोज पढ़ना और कठिन शब्दों को लिखना जरूरी है. इससे मात्राएं ठीक होती हैं और गलतियां कम होती हैं.शिक्षका ने कहा कि बोर्ड के ब्लूप्रिंट को देखकर पढ़ाई करने से छात्रों को पता चलता है कि किस भाग से कितने अंक के प्रश्न आएंगे, जिससे तैयारी आसान हो जाती है और अच्छे अंक मिल सकते हैं.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.