बांका में पूर्वी बिहार के सबसे बड़े मंदर महोत्सव सह बौंसी मेला 2026 को लेकर मंगलवार की संध्या जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने जिला प्रशासन के साथ संयुक्त ब्रीफिंग की। अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते ह
मेला का शुभारंभ और आयोजन स्थल
इस वर्ष 14 जनवरी से मंदार महोत्सव 2026 का शुभारंभ किया जा रहा है।जिला प्रशासन ने बेहतर निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष/मेला थाना, मेला ग्राउंड और पापहरणी तालाब में अलग-अलग नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं। इन नियंत्रण कक्षों में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल और अग्निशमन दस्ता तैनात रहेंगे।
सुरक्षा और व्यवस्थापन
पूरे मेला क्षेत्र में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल, लाठी बल और महिला सुरक्षा बल द्वारा नियमित गश्ती की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी ताकि श्रद्धालु और पर्यटक सुरक्षित वातावरण में मेला का आनंद ले सकें।
सांस्कृतिक और खेल कार्यक्रम
इस बार महोत्सव में कृषि प्रदर्शनी मेला प्रमुख आकर्षण होगी, जिसमें जिले के किसान अपनी-अपनी फसलें प्रदर्शित करेंगे।साथ ही सीएनडी मैदान में खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
- 14 जनवरी: वासिर देसाई (संध्या 7–8:30 बजे), सुस्वाति मलिक (8:30–10 बजे)
- 15 जनवरी: स्थानीय कलाकार (6–8 बजे), कविता पौडवाल और सावन सावरे (8–10 बजे)
- 16 जनवरी: कपिल थापा, सुमो श्री और राकेश कुमार सानू (7–10 बजे)
- 17 जनवरी: कवि सम्मेलन (1–4 बजे), स्थानीय कलाकार (6–10 बजे)
16 जनवरी को बॉलीवुड पार्श्व गायक एवं इंडियन आइडल फेम कलाकार शाम 7 से रात 10 बजे तक प्रदर्शन करेंगे।
यातायात और पार्किंग व्यवस्था
प्रशासन ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं:
- पापहरणी से मंदार मेला तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित (प्रशासनिक वाहनों को छोड़कर)
- महाराणा हाट मोड़ से पापहरणी होते हुए सबलपुर–विक्रमपुर मार्ग को वन-वे किया गया
- विक्रमपुर मोड़ से बौंसी मेला होकर जाने वाला मार्ग पूर्ण रूप से बंद
- पार्किंग के लिए बौंसी रेलवे मैदान, सामुदायिक भवन के पास, वीआईपी विक्रमपुर, वंशीपुर, कृषि फार्म और अद्वैत मिशन के समीप अलग-अलग स्थल
भोजन और स्वास्थ्य सुरक्षा
मेला क्षेत्र में चार हाई मास्ट चेक टावर लगाए गए हैं। फूड इंस्पेक्टर और मजिस्ट्रेट को निर्देश, दुकानों में श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना है।
प्रशासनिक सहभागिता
ब्रीफिंग में उपस्थित अधिकारी जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला, एसडीएम अविनाश कुमार, राजकुमार, ट्रेकिफ एसडीपीओ नीरज कुमार, एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजरतन कुमार, अंचलाधिकारी कुमार रविसाथ ही विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद थे।



Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.