रबूपुरा। रबूपुरा के आजाद नगर इलाके में दबंगों ने किराया न देने पर दुकानदार के साथ मारपीट की। दबंगों ने युवक को लाठी-डंडे से पीटा और लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद घायल ने पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आजाद नगर निवासी अनस ने बताया कि उनकी मस्जिद के पास दुकान है। उनका दो महीने का किराया बाकी चल रहा है। किराया लेने के लिए असलम, अख्तर, अफसर और अख्तर का पुत्र अनस उनके पास रविवार को आए थे। अनस ने उनसे दो दिन बाद किराया देने की बात कही। इस पर चारों उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.