पातालपानी में रविवार शाम एक युवक नशे की हालत में 300 फीट गहरी खाई में गिर गया। गनीमत रही कि वह एक पेड़ पर अटक गया। वहां से वह धीरे-धीरे ऊपर आने लगा, लेकिन नशे के कारण बार-बार फिसलता रहा। प्रत्यक्षदर्शी नरेंद्र शर्मा के अनुसार, लोगों को शाम 6 बजे उसक
.
इसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इससे जुड़े वायरल वीडियो में युवक संघर्ष करता दिखाई दे रहा है। बड़गोंदा थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले ने बताया देर रात 10:30 बजे उसे बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक वह बेहोश हो चुका था। फिलहाल उसका इलाज जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.