बताया जा रहा है कि हाईवा का चालक शराब के नशे में धूत था।
रायपुर में नवापारा में शुक्रवार की रात में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार हाईवा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि वाहन के चपेट में कोई राहगीर या अन
घटना के दौरान हाईवा के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित लोगों ने हाईवा चालक की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद लोगों ने सड़क पर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित रहा।
इस घटना का CCTV भी सामने आया है
व्यापारी ने दर्ज कराई शिकायत
पीड़ित व्यापारी सुमंत, जो वार्ड क्रमांक 15 सोमवारी बाजार नवापारा में रहते हैं और महक फर्नीचर नाम से दुकान चलाते हैं, ने बताया कि हादसे के समय वे सिरपुर में एक तेरहवीं कार्यक्रम में गए हुए थे। उनकी बेटी ने फोन पर जानकारी दी कि हाईवा क्रमांक CG 25 J 1668 का चालक तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए दुकान के सामने रखे फर्नीचर पाटा, टेबल, कुर्सी, चौखट आदि को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हाईवा में रेत लोड था।

पुलिस ने हाईवा जब्त कर चालक लाला यादव को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुमंत जब घर लौटे तो देखा कि न केवल उनका फर्नीचर सामान बुरी तरह टूट-फूट गया है, बल्कि दुकान के सामने बने कॉम्प्लेक्स का छज्जा भी हाईवा की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करते हुए स्थिति को संभाला। फिलहाल पुलिस ने हाईवा जब्त कर चालक लाला यादव को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.