लुधियाना स्थित पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) के पूर्व वाइस चांसलर डॉ. किरपाल सिंह औलख डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के राष्ट्रपति रहते हुए हर साल गणतंत्र दिवस समारोह में स्पेशल गेस्ट रहते थे। डॉ. कलाम डॉ. औलख के पहलवानी वाले शरीर के मुरीद थे। उन्होंने डॉ. सिंह से राष्ट्रपति भवन में बाकायदा न्यूट्रीशन गार्डन बनवाया। जिसमें ऐसे फलदार पेड़ लगवाए, जिन पर 12 महीने फल लगते हों। डॉ औलख बताते हैं कि जब न्यूट्रीशन गार्डन का काम पूरा हुआ तो राष्ट्रपति ने आखिरी पौधा लगाने के लिए उन्हें बुलाया और उस गार्डन में आखिरी पौधा उनके हाथ से लगा है। यही नहीं, डॉ. औलख उसूलों और सच्चाई पर अडिग वह VC हैं, जिन्होंने PAU में प्रधानमंत्री की रैली की परमिशन नहीं दी थी। वहीं पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल को डांट दिया था। वहीं मुख्यमंत्री रहते प्रकाश सिंह बादल की बात भी नहीं मानी। डॉ. औलख की उम्र इस वक्त 87 साल है। इसके बावजूद वह डेली जिम करते हैं। उनके शरीर में आज भी युवाओं जैसे मसल्स नजर आते हैं। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम डॉ. औलख के मुरीद कैसे हुए, 87 साल की उम्र में भी डॉ. सिंह की फिटनेस का राज क्या, पढ़िए पूरी रिपोर्ट… सबसे पहले जानिए, डॉक्टर कलाम से कैसे हुई ट्यूनिंग… डॉ. औलख के पहलवान और VC बनने की कहानी जानिए… VC रहते हुए PMO और CM तक से टकराए…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.