कोटा संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल मंगलवार को बारां जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिले में प्रशासनिक और जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। बारां पहुंचने के बाद संभागीय आयुक्त अग्रवाल ने बटावदा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य कें
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीएचसी के दवा वितरण काउंटर, पंजीयन काउंटर और प्रयोगशाला का बारीकी से अवलोकन किया। दवा काउंटर पर ऑनलाइन रिकॉर्ड और वास्तविक दवा वितरण में अंतर पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
रिकॉर्ड दुरुस्त करने के निर्देश संभागीय आयुक्त ने अधिकारियों को मौके पर ही रिकॉर्ड दुरुस्त करने के निर्देश दिए और भविष्य में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और सही रिकॉर्ड संधारण आवश्यक है, ताकि आमजन को परेशानी न हो।
इसके बाद संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजना के तहत 8 दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरित की। अग्रवाल ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और उन्हें सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।
छबड़ा में करेंगे जनसुनवाई दौरे के दौरान संभागीय आयुक्त जिलाधिकारियों की बैठक भी लेंगे, जिसमें विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इसके उपरांत वे छबड़ा क्षेत्र में जनसुनवाई करेंगे और मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य का भी निरीक्षण करेंगे। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी शुभम धाकड़ और एपीआरओ मोहन जयपाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.