सचिव रेखा यादव ने राजकीय जिला अस्पताल धौलपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) संजीव मागो के मार्गदर्शन में, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर रेखा यादव ने सोमवार को महत्वपूर्ण गतिविधियां संपन्न कीं।
इसी दिन सचिव रेखा यादव ने जिला कारागृह धौलपुर का साप्ताहिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कारागृह में संचालित प्रिजन लीगल एड क्लिनिक की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया और नालसा द्वारा जारी एसओपी के अनुसार दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सचिव ने बंदियों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनके प्रकरणों, अपील, जमानत और आगामी पेशी की तिथि सहित विधिक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बंदियों के रहन-सहन, भोजन, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं और सर्दी से बचाव हेतु उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। कुछ बंदियों द्वारा बताई गई समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए गए।
सचिव रेखा यादव ने जिला कारागृह धौलपुर में बंदियों से बातचीत की।
सचिव ने बताया कि जो बंदी निजी अधिवक्ता नियुक्त करने में असमर्थ हैं, वे लीगल एड डिफेंस काउंसिल के माध्यम से निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल अमित कमठान, डिप्टी चीफ पप्पू गुर्जर सहित एलएडीसी टीम, जेल अधीक्षक सुमन कुमारी मीणा और कारागृह स्टाफ मौजूद रहे।
इसी दिन सचिव रेखा यादव ने राजकीय जिला अस्पताल धौलपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में उन्होंने स्वामी विवेकानंद जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को जागरूक और कानून के प्रति सजग नागरिक बनने का संदेश दिया।
उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 39ए, शिक्षा का अधिकार, पॉश एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित युवाओं से जुड़े प्रमुख कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही ‘न्याय आपके द्वार’ अभियान, नालसा हेल्पलाइन 15100, ड्रग जागरूकता योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना, नई चेतना 4.0 और अन्य राष्ट्रीय अभियानों के बारे में विस्तार से बताया। सचिव ने आमजन से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.