धार के धरावरा फाटा क्षेत्र में बुधवार देर शाम ग्रामीणों ने गोवंश से भरे एक कंटेनर को पकड़ा। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में 41 गोवंश बरामद किए। इनमें से दो गोवंश की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।पुलिस जांच में सामने आया कि कंटेनर (क्रमांक HR 55 AX 1834) में गोवंशों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। यह कंटेनर रतलाम से महाराष्ट्र की ओर जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जीवित गोवंशों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी गोशाला में भिजवाया, जहां उनका उपचार और देखरेख की जा रही है। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है। घटना के दौरान कंटेनर चालक और उसका एक साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और तलाश जारी है। फरार आरोपियों की तलाश शुरू सीएसपी सुजावल जग्गा ने बताया कि गोवंश तस्करी के इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। प्रारंभिक जांच में गोवंश परिवहन से जुड़े नियमों का उल्लंघन पाया गया है। फरार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने कहा कि जिले में गोवंश तस्करी और अवैध परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.