धमतरी जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में बोहार भाजी तोड़ते समय एक युवक पेड़ से गिर गया, जिससे उसकी जान चली गई। दूसरी घटना में एक तीन वर्षीय बच्चे को बिच्छू ने डंक मार दिया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।दोनों मामलों में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पहली घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र में कमलेश विश्वकर्मा (40) अपने घर के पास बोहार भाजी तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। अचानक पेड़ की डाल टूट गई और कमलेश नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल धमतरी के एक निजी अस्पताल ले जाया गयापर उसकी मौत हो चुकी थी। दूसरी घटना बालोद जिले से अपने रिश्तेदार के घर धमतरी आया हुआ एक तीन वर्षीय बच्चा आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान उसे एक बिच्छू ने डंक मार दिया। बच्चे को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद परिजन उसे घर ले आए थे। अगले दिन बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसके नाक से झाग निकलने लगा। परिजन उसे दोबारा निजी अस्पताल ले गए,वहां उसकी मौत हो गई। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस इन दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.