महाशिवरात्रि के मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय स्थित पौराणिक अशोकधाम में विराजमान भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विधिवत रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश एवं देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि शिव और शक्ति के पावन मिलन का महापर्व है, जो साधना, संयम, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक जागरण का संदेश देता है। उन्होंने लखीसराय-वासियों समेत समस्त बिहार-वासियों को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लखीसराय स्थित अशोकधाम में विराजमान ऐतिहासिक एवं पौराणिक इन्द्रदमनेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देवों के देव महादेव, भगवान भोलेनाथ का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया।
महाशिवरात्रि, शिव और शक्ति के पावन मिलन का महापर्व है। यह दिन साधना,… pic.twitter.com/Y9O1uM4FVq— Vijay Kumar Sinha (@VijayKrSinhaBih) February 15, 2026
जन कल्याण संवाद में सुनीं समस्याएं
पूजा-अर्चना के बाद उपमुख्यमंत्री लखीसराय विधानसभा प्रधान कार्यालय पहुंचे, जहां आयोजित जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में उन्होंने आम नागरिकों से सीधा संवाद किया। क्षेत्र और आसपास के जिलों से आए लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, पेंशन और राजस्व से जुड़ी समस्याएं रखी। उपमुख्यमंत्री ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें: बेगूसराय में चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला, RPF जवान ने बचाई जान, वीडियो वायरल
पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर शिकायत का समाधान पारदर्शी और तय समयसीमा के भीतर हो। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही सरकार का मूल उद्देश्य है और आम लोगों की समस्याओं का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता में है।
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.