रोहिणी के दुर्गा मंदिर परिसर में लगने वाला हाट में सबसे सस्ती सब्जियां मिलती है. यहां पर 50 रुपए में आपकी झोली भर जायेगी. इस हाट में सभी प्रकार के सब्जियां बैगन, पटल, टमाटर, भिंडी, मिर्ची, आलू, प्याज़, इत्यादि मिल जायेंगे. किसान अनिल महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि यहां पर ज्यादातर किसान ग्रामीण क्षेत्र से आते है. यहां पर मिलने वाले सब्जियां आर्गेनिक होते है. यहां पर देवघर जिले के सभी प्रखंड से किसान जुटते है. साथ ही अन्य जिला जामतारा, गोड्डा, दुमका से किसान पहुंचते है. हालांकि, बारिश की वजह से सब्जियों में उछाल आया है. जैसे की गोभी 10 से 15 रुपए पीस, आलू 30 रुपए किलो, टमाटर 30 रुपए किलो, बैगन 35 रुपए किलो बिक रही है. हालांकि अन्य दिनों में सब्जियों की कीमत आधी हो जाती.
घरेलू वस्तुए भी रहती है उपलब्ध
रोहिणी के इस साप्ताहिक बाजार में सस्ती सब्जियां तो आसानी से उपलब्ध हो जाएगी. इसके साथ ही ग्रामीण परिवेश में उपयोग होने वाले सभी तरह के लोहे के वस्तु आपको मिल जाएंगे. जैसे खेतो मे उपयोग होने वाला कुदाल, रोटी बनाने के लिए तावा, सब्जी काटने के लिए बैठी, सब्जी बनाने के लिए कराही इत्यादीं. कारीगर कृष्णा विश्वकर्मा बताते है की यह लोहे के सामान यही पर तैयार की जाती है. साप्ताहिक हाट में बिक्री करते है. लोकल होने की वजह से कई किसान खरीददारी भी करते हैं. वहीं कुदाल की कीमत 150 रुपए, तावा की कीमत 70 रुपए, बैठी की कीमत 40 रुपय, कराही की कीमत 90 रुपए तक में मिल जायेगी.
30 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक में कपड़े हो जाएंगे उपलब्ध
यहां पर 30 रुपये की कीमत पर कपड़े की शुरुआत होती है. ज्यादा से ज्यादा आपको 1000 रुपए तक पहुंचती है. इसके साथ ही इस हाट में जूते और चप्पल भी उपलब्ध है. एक से बढ़कर एक स्टाइलिश जूते और चप्पल आपको देखने को मिल जाएंगे. जिसकी कीमत 50 रुपए से लेकर 200 रुपए तक रहती है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.