ह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन
रोहतक के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रभु उपहार भवन में गुरुवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें माउंट आबू, राजस्थान से पधारे बीके अशोक भाई ने स्वास्थ्य और राजयोग के संबंध पर अपने विचार प्रस्तुत किए।बीके अशोक भाई ने बताया
राजयोग से मन को परमात्मा की याद में एकाग्र कर उनकी दुआएं व शक्तियां प्राप्त की जा सकती हैं। अशोक भाई ने जोर दिया कि केवल पांच प्रतिशत बीमारियां ही दवाइयों से ठीक होती हैं, जबकि 95 प्रतिशत बीमारियां मन की शक्तियों से ठीक होती हैं। उन्होंने सकारात्मक ऊर्जा को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की सलाह दी।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम
नमक, चीनी और मैदा को छोड़ने की कही बात
अशोक भाई ने नमक, चीनी और मैदा जैसी तीन सफेद चीजों को छोड़ने का भी आह्वान किया। साथ ही, पानी को गर्म करके पीने से कई पुरानी बीमारियां ठीक होने की बात कही।कार्यक्रम के अंत में महम सेंटर की संचालिका चेतना बहन ने सभी का धन्यवाद किया। सुमन बहन ने फूलों और शब्दों के माध्यम से सभी अतिथियों का स्वागत किया।

बीके अशोक भाई ने स्वास्थ्य और राजयोग के संबंध में रखे विचार
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.