प्रदर्शन की सूचना पर खांडा फलसा थाना अधिकारी सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि प्रदर्शनकारी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अवैध गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाने की मांग पर अड़े रहे। देर रात करीब 10:30 बजे स्थानीय विधायक भी मौके पर पहुंचे और क्षेत्रवासियों से संवाद किया। विधायक ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभागों के साथ बैठक कर शीघ्र समाधान निकाला जाएगा।
ये भी पढ़ें- Balotra News: बालोतरा के एमबीआर पीजी कॉलेज में छात्रों के बीच झड़प क्यों हुई? जानिए फीस बढ़ोतरी का पूरा मामला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन के बाद क्षेत्रवासियों ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन समाप्त किया। बावजूद इसके लोगों का कहना है कि जब तक स्थायी समाधान नहीं होगा, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाल करने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन प्रशासन के लिए एक बड़ी चेतावनी माना जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.