कड़ाके की ठंड से जूझ रही दिल्ली को आंकड़े चेतावनी दे रहे हैं। दिल्ली सांख्यिकी हैंडबुक 2025 के मुताबिक 2024 में राजधानी ने ऐसी गर्मी झेली, जिसमें अप्रैल से मई के बीच औसत अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा उछाल दर्ज किया गया है। ऐसे में इस साल भी गर्मी के तेवर तल्ख ही रहेंगे।
दिल्ली सांख्यिकी हैंडबुक 2025 के अनुसार, 2023 में इसी अवधि में यह बढ़ोतरी करीब 1.5 डिग्री सेल्सियस थी। आंकड़ों से साफ है कि मार्च 2024 ज्यादा गर्म नहीं रहा। मार्च 2024 में औसत अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मार्च 2023 के 30.9 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा कम था। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मार्च के बाद गर्मी ने अप्रैल और मई में अचानक रफ्तार पकड़ ली।
रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2024 में औसत अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अप्रैल 2023 में यह 35.3 डिग्री सेल्सियस था। यानी करीब 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। रात का तापमान भी बढ़ गया और अप्रैल में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया, जिससे ठंडक जल्दी खत्म हो गई। रातें भी काफी गर्म रहीं, क्योंकि न्यूनतम तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। रिपोर्ट के अनुसार, जून 2024 भी बेहद गर्म रहा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.