दिल्ली सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को शिक्षा के हर महत्वपूर्ण पड़ाव पर आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से मंगलवार को ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ शुरू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना को वर्ष 2008 में शुरू की गई लाडली योजना का विस्तारित और पुनर्गठित रूप बताया। उन्होंने कहा कि इसका मकसद धन की कमी के कारण दिल्ली की कोई भी बेटी अपनी पढ़ाई अधूरी न छोड़े, यह सुनिश्चित करना है।
जन्म से स्नातक तक मिलेगी एक लाख रुपये से अधिक की राशि
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना हमारी बेटियों के भविष्य और देश के भविष्य में किया गया निवेश है। सरकार जन्म से लेकर स्नातक या डिप्लोमा पूरा करने तक चरणबद्ध तरीके से आर्थिक सहायता देगी, जिससे परिपक्वता पर यह राशि ब्याज सहित एक लाख रुपये से अधिक हो जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह धनराशि सीधे लाभार्थी के आधार से जुड़े बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.