बूंदी जिले में कबड्डी को नई पहचान देने के उद्देश्य से पंच गौरव योजना के अंतर्गत ‘एक जिला-एक खेल कबड्डी’ प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नैनवां ब्लॉक स्तरीय यह प्रतियोगिता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम में हुई।
इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के 250 से अधिक लड़के और लड़कियों ने भाग लिया। बालक वर्ग में टीम देई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि टीम बंसोली द्वितीय और टीम जैतपुर तृतीय स्थान पर रही। बालिका वर्ग में टीम कोलाहेड़ा ने पहला स्थान हासिल किया। टीम जैतपुर द्वितीय और टीम डोडी तृतीय स्थान पर रही। खिलाड़ियों ने कबड्डी के प्रति अपना उत्साह, फुर्ती और सामूहिक तालमेल का परिचय दिया। मुकाबलों में तेज रेड, मजबूत डिफेंस और रणनीतिक खेल देखने को मिला।
टीमों को किया गया सम्मानित प्रतियोगिता के समापन पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला खेल अधिकारी हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
खिलाड़ियों को किया प्रेरित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष अक्षय हाड़ा रहे। अध्यक्षता नैनवां भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा ने की, जबकि भाजपा देई मंडल उपाध्यक्ष एवं विधानसभा सह संयोजक महेश जांगिड़ विशिष्ट अतिथि थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों के महत्व के बारे में बताया, जो युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.