Holi Uttarakhand Weather Live: हरिद्वार समेत पूरे उत्तराखंड में 4 मार्च को मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 5 से 7 मार्च तक भी बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है. देहरादून, उत्तरकाशी और अन्य जिलों में धूप खिली रहेगी. साफ मौसम से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, लेकिन सुबह-शाम हल्की ठंड के कारण सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी गई है.
मौसम विभाग के अनुसार आज 4 मार्च बुधवार को उत्तराखंड में कोई भी मौसमी हलचल या पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे उच्च हिमालयी जिलों में आज बारिश या बर्फबारी का कोई भी अलर्ट नहीं किया गया है. फरवरी के आखिर में हुई बर्फबारी से पहाड़ी क्षेत्रों की चोटियां ढक गई थी. बर्फ से ढकी चोटियां आज तेज धूप में बेहद खूबसूरत नजर आएंगी. हरिद्वार, देहरादून और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी क्षेत्रों में भी आज मौसम शुष्क रहेगा. सुबह से ही सूरज अपनी गर्माहट बिखेर बिखेरेंगे. जो लोग आज अपने काम निपटाना चाहते है उन्हें एक ऊर्जावान दिन का अहसास होगा.
आज की इस लगातार खिली हुई धूप को समझने के लिए बीते दिनों और आने वाले दिनों का पूर्वानुमान देखना होगा. बता दें कि मौसम की यह शानदार शुरुआत मार्च के पहले दिन से ही हो गई थी. बीते तीन दिनों 1, 2 और 3 मार्च को भी उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में मौसम शुष्क और साफ बना हुआ था. बीते तीन दिनों की धूप ने लोगों को सर्दियों की भारी जैकेटों से निजात दिला दी है. साथ ही मौसम विज्ञान विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि मौसम की स्थिरता आने वाले दिनों में भी रहेगी. आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों यानी 5 मार्च, 6 मार्च और 7 मार्च को भी पूरे उत्तराखंड में मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ रहने वाला है यानी पूरे एक हफ्ते तक राज्य में कहीं भी बारिश या बर्फबारी की कोई भी संभावना नहीं है.
मौसम विज्ञान विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार एक हफ्ते तक मौसम का शुष्क रहना उत्तराखंड के पर्यटन के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. बारिश और बर्फबारी नहीं होने के कारण पहाड़ों पर भूस्खलन या रास्तों के बंद होने का खतरा खत्म हो गया है. आप अपनी फैमिली के साथ मसूरी, नैनीताल, चकराता, औली या किसी भी हिल स्टेशन, मैदानी क्षेत्र आदि का सफर कर सकते हैं. हवा में नमी और कोहरा भी नहीं होगा जिस कारण विजिबिलिटी बहुत साफ रहेगी. यदि आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो यह समय आपके लिए सबसे बेहतरीन है. यदि आप अपनी फैमिली के साथ हरिद्वार में गंगा स्नान करना चाहते हैं, पहाड़ों की रानी मंसूरी घूमने जाना है या पहाड़ों की हसीन वादियों का दीदार करना है तो आज और आने वाले तीन दिनों तक मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है.
उत्तराखंड के सभी पहाड़ी और मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. डॉक्टरों के अनुसार मौसम के बदलाव का यह समय सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो होता है. फरवरी के आखिर में पहाड़ों पर गिरी बर्फ तेज धूप के कारण तेजी से पिघल रही है. पहाड़ों से होकर आने वाली हवाएं आज और आने वाले दिनों में मैदानी क्षेत्रों जैसे हरिद्वार और देहरादून में तापमान कम करने का काम करेंगी. सुबह और शाम जैकेट उतारने या लापरवाही करने पर आपकी सेहत बिगाड़ सकती है. दिन में तेज धूप के कारण पसीना आ आएगा लेकिन शाम ढलते ही सर्द हवाएं ठंड का अहसास करा देंगी. बदलते इस मौसम में वायरल फीवर, गले में खराश और जुकाम का सबसे बड़ा कारण बनता है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों को शाम के वक्त हल्के गर्म कपड़े जरूर पहनने चाहिए.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.