अनिल गोस्वामी ने बताया कि उन्होंने गांधी पार्क में रोजाना सुबह 5 बजे के बाद अपने कार्ट पर सिड्डू बनाना शुरू किया, जो 10 बजे तक बिक जाता है. सर्दियों में सुबह जिम या मॉर्निंग वॉक पर आने वाले लोग इसका स्वाद चखते हैं और इसका गर्म अनुभव लेते हैं.
स्वास्थ्य के लिए अनूठा व्यंजन
सिड्डू सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है. इसमें अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स और रागी (कोदा) का इस्तेमाल होता है, जो सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और ऊर्जा प्रदान करने का काम करते हैं. मंडुवा और घी के संयोजन से तैयार यह व्यंजन ठंड में शरीर के लिए एक तरह का सुरक्षा कवच बन जाता है.
50 रुपए में उठाएं लुत्फ
गांधी पार्क के बाहर इस सिड्डू का प्रति पीस 50 रुपये में आनंद लिया जा सकता है. यह न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि स्वास्थ्य और सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए भी एक अनूठा अनुभव प्रदान करता है.
देहरादून में ‘देवभूमि’ के स्वाद का संगम अब लोगों के लिए आसान हो गया है, और यह गर्मागर्म सिड्डू ठंडी सुबहों में हर फूड लवर का पसंदीदा व्यंजन बनता जा रहा है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.