Ankita Bhandari Case Update: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बड़ा संकेत दिया है. सीएम ने कहा कि मामला संवेदनशील है और सीबीआई जांच को लेकर कानूनी सलाह ली जा रही है. साथ ही उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि अंकिता के नाम पर राजनीति कर राज्य में अस्थिरता फैलाने की कोशिश की गई.
वहीं आज गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील है. उन्होंने बताया कि अंकिता के माता-पिता से बातचीत हुई है और उनकी बातों को गंभीरता से सुना गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार की मांगों और सुझावों पर सरकार विचार कर रही है और जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा. उन्होंने साफ किया कि इस दिशा में कानूनी सलाह भी ली जा रही है, ताकि कोई भी निर्णय पूरी तरह कानून के दायरे में हो.
मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले में विपक्षी राजनीतिक दलों की भूमिका पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में राजनीतिक दलों को जिस जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए था, वह देखने को नहीं मिला. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ दलों ने राज्य में अस्थिरता का माहौल पैदा करने की कोशिश की, जिसे जनता भली-भांति देख रही है.
CM ने विपक्ष पर भी उठाए सवाल
सीएम धामी ने उर्मिला सनावर का नया ऑडियो सामने आने का जिक्र करते हुए कहा कि इसके बाद भी राजनीतिक दलों को अपने बयानों पर विचार करना चाहिए था. उन्होंने कहा कि जिन दलों ने राज्य में भ्रम और अस्थिरता फैलाने का काम किया, उन्हें अब सामने आए तथ्यों के बाद जनता से माफी मांगनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष ने अपनी राजनीति के लिए अंकिता के नाम का इस्तेमाल किया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है.
पहले ही दे दिए थे संकेत
बता दें कि पिछले दिनों ही सीएम धामी ने इसे लेकर संकेत दे दिए थे. उन्होंने कहा था की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए वह जल्द ही अंकिता के माता-पिता से मुलाकात करेंगे. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार अंकिता के परिवार के साथ है और कानूनी पहलुओं को परखने के बाद परिजनों की मंशा के अनुरूप ही आगामी कार्यवाही की जाएगी.
About the Author

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.