आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव दीपक बाली।
जालंधर के आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव दीपक बाली ने जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह द्वारा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को गाली-गलौच कर संबोधित करने की कड़ी निंदा की है। दीपक बाली ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में इस तर
.
दीपक बाली ने कहा कि परगट सिंह द्वारा पार्टी के कैबिनेट मंत्री, जिला प्रधान और वरिष्ठ नेताओं को अपमानजनक शब्द कहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि परगट सिंह की भाषा और व्यवहार हमेशा बनावटी और ड्रामेबाजी से भरा रहा है, लेकिन अब उनकी असलियत जनता के सामने आ गई है।
इसके साथ ही दीपक बाली ने परगट सिंह की ओर से दिए गए डिबेट के चैलेंज को स्वीकार करते हुए कहा कि वे पंजाब के आर्थिक, धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक किसी भी मुद्दे पर खुली बहस के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी चैनल पर, किसी भी मंच पर तुरंत डिबेट करवाई जा सकती है।
दीपक बाली ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता पंजाब के मुद्दों से जुड़े हुए हैं और जमीन से जुड़े सवालों पर राजनीति करते हैं, न कि गाली-गलौच और नाटकबाजी से। उन्होंने कहा कि जनता अब ऐसे नेताओं को पहचान चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब भी देगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.