डीग जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने पहाड़ी उपखंड की ग्राम पंचायत कठौल में गुरुवार को रात्रि चौपाल का आयोजन किया। कड़ाके की सर्दी के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिन्हें कलेक्टर ने सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित न
रात्रि चौपाल में ग्राम कठौल के ग्रामीणों, जिनमें सकूर अली भी शामिल थे, ने एक संयुक्त शिकायत प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि गांव की ‘बड़ी नहर’ और ‘छोटी नहर’ में वर्तमान में पानी नहीं आ रहा है, जिससे रबी की फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है।
खनन और रास्तों पर भी हुई चर्चा इस पर कलेक्टर ने मौके पर मौजूद जल संसाधन विभाग के अधिकारी को तत्काल निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए पानी जीवन है। विभागीय अधिकारी तकनीकी बाधाओं को दूर कर नहरों में पानी छुड़वाना सुनिश्चित करें, ताकि अंतिम छोर के किसानों को भी सिंचाई का लाभ मिल सके।
चौपाल के दौरान खनन क्षेत्र और राजस्व रास्तों के पक्के निर्माण तथा आवागमन को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। ग्रामीणों ने स्टाम्प पर लिखित सहमति का हवाला देते हुए भारी वाहनों के आवागमन और रास्तों के पक्के निर्माण पर अपनी बात रखी।
बिजली, अतिकम्रण, पेंशन के मामले भी आए कलेक्टर ने राजस्व और खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की सहमति और नियमों के दायरे में रहते हुए रास्तों का सीमाज्ञान और निर्माण कार्य कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में जनहित सर्वोपरि होना चाहिए।
चौपाल में विद्युत विभाग, अतिक्रमण और पेंशन से जुड़े प्रकरण भी सामने आए। कलेक्टर ने सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि रात्रि चौपाल में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल आवेदन लेना नहीं, बल्कि परिवादी के चेहरे पर संतोष लाना है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.