DDA Admit Card 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने 2025 की भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ग्रुप ए, बी और सी के कुल 1,732 पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in से अपने कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
डीडीए भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 16 दिसंबर 2025 से 3 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ मूल और वैध फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा, अन्यथा उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षा में शामिल होने से पहले जान लें जरूर निर्देश
डीडीए भर्ती परीक्षा 2025 को सुचारु रूप से आयोजित करने के लिए प्राधिकरण ने परीक्षा दिवस से जुड़े अहम निर्देश जारी किए हैं। उम्मीदवारों को प्रवेश के समय एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ मूल और वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा।
सुरक्षा जांच और सत्यापन प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों को हॉल टिकट पर दिए गए रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा कक्ष में ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
इसके अलावा, उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड परीक्षा के बाद भी सुरक्षित रखने को कहा गया है, क्योंकि भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों में इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.