Fire accident in Dausa: दौसा में दुर्गा मंदिर के समीप लगी भीषण आग ने विकराल रूप ले लिया. आग मंदिर के गर्भगृह तक पहुंच गई, जिससे मंदिर की एक दीवार क्षतिग्रस्त होकर टूट गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं पुलिस और दमकल कर्मी मंदिर की छत पर चढ़कर आग पर काबू पाने में जुटे रहे.
आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गई है, लेकिन घटनास्थल पर संकरी सड़कें होने के कारण दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. आग आबादी वाले और घनी रिहायशी पोश इलाके में लगी होने के कारण खतरा और भी बढ़ गया. लकड़ी के गोदाम के साथ-साथ आसपास के कई घरों में भी आग फैल गई. हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए दुर्गा मंदिर परिसर को तुरंत खाली कराया है. इसके साथ ही आसपास के घरों को भी एहतियातन खाली कराया गया ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो.
आग के कारण दुर्गा मंदिर की एक दीवार टूटी
सूचना के मुताबिक, आग लगातार दुर्गा मंदिर की ओर बढ़ती गई और देखते ही देखते मंदिर परिसर तक पहुंच गई है. कुछ समय बाद आग दुर्गा मंदिर के अंदर भी प्रवेश कर गई. बताया जा रहा है कि आग मंदिर के गर्भगृह तक पहुंच गई, जिससे गर्भगृह की एक दीवार आग के कारण क्षतिग्रस्त होकर टूट गई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और दमकल कर्मी दुर्गा मंदिर की छत पर चढ़कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं.
दमकल विभाग की टीम लगातार पानी का छिड़काव कर रही है ताकि आग को आगे फैलने से रोका जा सके. वहीं पुलिस भी मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने और राहत कार्यों में जुटी हुई है. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है. राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं.
लैंप काईट से आग लगने की आशंका
जानकारी के अनुसार, यह आग शाम के समय लाइटिंग वाली पतंगबाजी (लैंप काईट) से लगी होने की आशंका जताई जा रही है. घटनास्थल पर मौजूद दमकल की टीम ने आग को धीरे-धीरे नियंत्रित करना शुरू कर दिया है. हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण का पता एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा. स्थानीय लोग इस घटना को लेकर आक्रोशित हैं, गोदाम घनी आबादी के बीच स्थित था और इसके आसपास दो स्कूल और एक मंदिर भी है. लोगों का आरोप है कि पूर्व में भी इस लकड़ी के गोदाम को हटाने के लिए कई बार शिकायतें प्रशासन को दी जा चुकी थीं, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है, आग से हुई संपत्ति हानि और संभावित खतरे का आकलन किया जा रहा है.
About the Author
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.