सहायक निदेशक (नियोजन), दरभंगा ने बताया कि इस जॉब कैंप में बीमा सखी के लिए 50 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि नियोजक द्वारा दसवीं उत्तीर्ण महिला अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थी को….
यह जॉब कैम्प एलआईसी के द्वारा लगाया जा रहा है, जिसमें बीमा सखी के पद पर 50 महिलाओं की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा. 30 दिसम्बर 2025 (मंगलवार) को प्रखण्ड कार्यालय परिसर बहादुरपुर (BSDC) में आयोजित होने वाले इस जॉब कैम्प में दसवीं उत्तीर्ण महिला अभ्यर्थी भाग ले सकती हैं, जिनकी उम्र 55 वर्ष से कम है.
सहायक निदेशक (नियोजन), दरभंगा ने बताया कि इस जॉब कैंप में बीमा सखी के लिए 50 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि नियोजक द्वारा दसवीं उत्तीर्ण महिला अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थी को 7,000 रूपये + इन्सेन्टिव प्रतिमाह दिया जाएगा.
इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है. इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal ( www.ncs.gov.in ) पर जाकर खुद से भी अपना निबंधन करा सकते हैं. इसके साथ ही स्वयं नियोजनालय में पहुंचकर भी निबंधन करा सकते हैं. जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अपना बायो डाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो-05, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ जरूर लाएं. जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.