Darbhanga Royal Family: दरभंगा राज परिवार की आखिरी महारानी कामसुंदरी देवी का निधन 96 वर्ष की उम्र में सोमवार को हो गया. यह वर्ष 2026 दरभंगा राज परिवार की रियासत की आखिरी सांसों को खत्म कर दी और अब इतिहास में दर्ज हो गया है. दरभंगा राज परिवार के हेरिटेज मेंबर संतोष कुमार ने बताया कि महारानी कामसुंदरी देवी बीते कई महीनों से बीमार चल रही थी.
दरभंगा राज परिवार की आखिरी महारानी कामसुंदरी देवी का निधन 96 वर्ष की उम्र में सोमवार को हो गया. यह वर्ष 2026 दरभंगा राज परिवार की रियासत की आखिरी सांसों को खत्म कर दी और अब इतिहास में दर्ज हो गया है .

दरभंगा राज परिवार के हेरिटेज मेंबर संतोष कुमार ने बताया कि महारानी कामसुंदरी देवी बीते कई महीनों से बीमार चल रही थीं. उन्होंने आखिरी सांस ली. उन्होंने बताया कि दरभंगा महाराज कामेश्वर सिंह की तीसरी पत्नी थीं और उनका रियल लाइफ नाम कुछ और था, लेकिन पहले के जमाने में शादी होने के बाद ससुराल पक्ष से अपनी नव वधु को नाम दिया जाता था, जिस दौरान उनका नाम कामसुंदरी दिया गया था.

महारानी कामसुंदरी देवी दरभंगा महाराज से लगभग 22 से 23 साल छोटी थीं और जाति से ब्राह्मण थीं. वह बहुत ही गरीब परिवार से आई थीं. दरभंगा महाराज की पहली पत्नी राजश्री थीं, और दूसरी पत्नी कामेश्वरी थीं. लोगों ने सामाजिक तौर पर इनका विवाह दरभंगा महाराज से करवाया था, क्योंकि बच्चा नहीं हो रहा था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

महारानी कामसुंदरी देवी ने बहुत कुछ किया और अगर चाहती तो और भी कर सकती थीं, लेकिन वह अपनी सागे संबंधियों के बीच में ही घिर कर रह गईं . महाराज के द्वारा बनाए गए डीड में एक पार्ट इन्हें भी दिया गया था .

महारानी कामसुंदरी देवी के निधन पर दरभंगा राज परिवार के सदस्यों और आम लोगों ने शोक व्यक्त किया है. उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जा रही है .
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.