रिपोर्ट- दिनेश कुमार गुप्ता. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के अबूझमाड़ के सरहद में बसे कौरगांव के ग्राम बंगुरपारा की जागेश्वरी एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही है. 14 साल की यह लड़की रेयर स्किन डिजीज ट्री मैन सिंड्रोम से पिछले 10 साल से ग्रसित है. जागेश्वरी का शरीर पत्थर बनता जा रहा है. उसके इलाज के लिए तमाम जगहों पर ऐलोपैथी से लेकर देसी जड़ी-बूटियों का भी सहारा लिया गया. इस दौरान कुछ दिनों के लिए राहत भी मिलती रही लेकिन अब तक पूर्ण रूप से राहत नहीं मिली है. हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बच्ची की बीमारी का संज्ञान लिया था. लिहाजा अब प्रशासनिक हलचल बढ़ने के साथ उसके बेहतर इलाज की संभावना बढ़ी है. बता दें कि इस परिवार तक पहुंचने के लिए नदी-नालों को पार करना होता है. एक बार फिर से बेहतर इलाज की सुगबुगाहट होने से परिजनों में उत्साह है और वे जागेश्वरी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.