Aaj ka Vrishchik Rashifal 29 January 2026: आज के दिन वृश्चिक राशि वालों को बृहस्पतिवार होने के कारण पीला रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए. साथ में शिव सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ करें. वाल्मीकि कृति सुंदर कांड का पाठ करें. मार्कंडेय पुराण अंतर्गत दुर्गा सप्तशती का कम से कम चतुर्थ एवं एकादश अध्याय का पाठ अवश्य करें.
आज के दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए संध्या 5:00 बजे तक लाभ कारक योग बन रहा है, परंतु 5:00 के बाद मिथुन में चंद्रमा जाने के कारण अस्मष्ट चंद्रमा होने के कारण अनेक प्रकार से कष्ट कारक योग भी बना रहा है. गुरु एवं चंद्र की युति होने के कारण गजकेसरी कारक योग बना रहा है, जो तेजस्वी, बुद्धिवान, गुणवान, धन-धान्य युक्त कारक योग है.
गुरु एवं चंद्र की युति बना रहा है लाभ योग
ज्योतिषाचार्य डॉक्टर कुणाल कुमार झा बताते हैं कि आज के दिन वृश्चिक राशि वालों को बृहस्पतिवार होने के कारण पीला रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए. साथ में शिव सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ करें और वाल्मीकि कृति सुंदर कांड का पाठ करें. मार्कंडेय पुराण अंतर्गत दुर्गा सप्तशती का कम से कम चतुर्थ एवं एकादश अध्याय का पाठ अवश्य करें.
जानिए ग्रहों की क्या है स्थिति
आज के दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए ग्रहों की स्थिति इस प्रकार है. सूर्य धन आगमन कारक योग. मंगल धन प्राप्ति कारक योग. शुक्र शोकाकुल कारक योग. बुध भय कारक योग. बृहस्पति अनेक प्रकार से क्लेश कारक योग. शनि धन और पुत्र पक्ष में ह्रास कारक योग. राहु शत्रु वृद्धि कारक योग. केतु शोकाकुल कारक योग बना रहा है.
ज्योतिषाचार्य डॉक्टर कुणाल कुमार झा बताते हैं कि आज के दिन वृश्चिक राशि वालों को इन उपायों को करने से शुभ कारक होगा.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.