Aaj ka Vrishchik Rashifal 14 February 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज आर्थिक लाभ, सामाजिक प्रतिष्ठा और साहस में वृद्धि के योग हैं. ज्योतिषाचार्य शिवनाथ शास्त्री ने स्वास्थ्य व परिवार पर सतर्कता और नारंगी रंग, सुंदरकांड पाठ की सलाह दी है.
पारिवारिक स्वास्थ्य और सावधानी
जहां एक ओर आर्थिक पक्ष मजबूत है. वहीं ज्योतिषाचार्य शिवनाथ शास्त्री ने सावधानी बरतने की सलाह भी दी है. कहा कि आज आपको अपनी वाणी और क्रोध (उग्रता) पर नियंत्रण रखना होगा. अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं. पारिवारिक मोर्चे पर, आज का दिन संतान के लिए कुछ कष्टकारी साबित हो सकता है. इसलिए उनकी गतिविधियों और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें. साथ ही, माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. घर के बड़ों को शारीरिक कष्ट होने की संभावना है, अतः उनके प्रति सेवा भाव रखें और चिकित्सकीय परामर्श लेने में देरी न करें.
स्वास्थ्य और शारीरिक स्थिति
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन मिला-जुला रहेगा. वृश्चिक राशि के जातकों को विशेष रूप से कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. खान-पान में लापरवाही बरतने से आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है, इसलिए संतुलित आहार लें और पर्याप्त पानी पिएं. शारीरिक स्फूर्ति बनाए रखने के लिए योग और प्राणायाम का सहारा लेना उचित रहेगा. मानसिक तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें, क्योंकि मानसिक शांति ही आपको शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखने में मदद करेगी.
शुभ अंक, रंग और अचूक उपाय
आज के दिन को और भी बेहतर बनाने के लिए शिवनाथ शास्त्री जी ने कुछ विशेष उपाय सुझाए हैं. आपके लिए आज नारंगी (संतोला) रंग पहनना या साथ रखना ऊर्जादायक रहेगा. वहीं भाग्यशाली अंक 4, 8 और 12 आपके कार्यों में सहायक सिद्ध होंगे. यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य या यात्रा पर जा रहे हैं, तो निकलने से पहले गुड़ और अदरक का सेवन अवश्य करें. इससे कार्य निर्विघ्न संपन्न होंगे. चूंकि आज शनिवार है, इसलिए सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके जीवन के सभी संकटों को दूर कर सुख-शांति प्रदान करेगा.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.