इस काम में हड़बड़ी ठीक नहीं
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा. ऑफिस में काम का दबाव थोड़ा ज्यादा हो सकता है, लेकिन धैर्य से आप सब संभाल लेंगे. वरिष्ठ अधिकारियों से अनावश्यक बहस न करें, वरना आपकी छवि प्रभावित हो सकती है. व्यापारियों को आज कोई भी बड़ा निर्णय बहुत सोच-समझकर लेना चाहिए. नई पार्टनरशिप या नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले दस्तावेज अच्छी तरह पढ़ लें. जल्दबाजी में लिया गया फैसला भविष्य में परेशानी दे सकता है.
कैसी रहेगी लव लाइफ
पंडित प्रकाश जोशी के मुताबिक, वैलेंटाइन डे होने के कारण आज प्रेम जीवन में भावनाएं प्रबल रहेंगी. प्रेमी-प्रेमिका के बीच पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं. यदि आप अपने मन की बात कहना चाहते हैं तो शाम का समय अनुकूल है. विवाहित जातकों को जीवनसाथी की भावनाओं को समझना होगा. छोटी-छोटी बातों पर नाराजगी हो सकती है, लेकिन संवाद से रिश्ते मजबूत होंगे. आज पार्टनर को समय देना बहुत जरूरी है.
छात्रों के लिए कैसा दिन
कर्क राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. आज आपका मन पढ़ाई में पूरी तरह केंद्रित नहीं रहेगा, इसलिए मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाना बेहतर रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को आज पुराने विषयों का रिवीजन करना चाहिए. नए टॉपिक शुरू करने से ज्यादा फायदा मिलेगा.
दिशा शूल और उपाय
आज का दिशा शूल पूर्व है. कर्क राशि के जातकों को आज पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचना होगा. शुभ अंक 5, शुभ रंग काला और गहरा भूरा है. आज घर से माता-पिता के चरण स्पर्श करके निकलें. उनका आशीर्वाद लेकर ही दिन की शुरुआत करना शुभ होगा. आज सफेद वस्तु (चावल या दूध) का दान करना भी शुभ रहेगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.