Aaj Ka Tula Rashifal 7 January 2026 : तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन संयम, सतर्कता और समझदारी की परीक्षा लेने वाला साबित हो सकता है.आज दिन के पूर्वार्ध में परिस्थितियां सामान्य रहेंगी, लेकिन दोपहर के बाद चंद्रमा आपके बारहवें भाव यानी व्यय भाव में प्रवेश कर जाएंगे.
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार चंद्रमा के बारहवें भाव में गोचर करने से आज खर्चों में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. कोई ऐसा खर्च सामने आ सकता है, जिसकी आपने पहले से योजना नहीं बनाई थी. स्वास्थ्य के मामले में भी आज सतर्क रहने की जरूरत है. आंखों में जलन, सिरदर्द, थकान या नींद की कमी जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. लंबे समय तक मोबाइल, लैपटॉप या टीवी स्क्रीन पर काम करने से बचें और समय समय पर आंखों को आराम दें. पानी का सेवन बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
विदेश से जुड़े कार्यों में अनुकूल संकेत
जो लोग विदेश से जुड़े कार्य करते हैं, आयात निर्यात, ऑनलाइन इंटरनेशनल प्रोजेक्ट या किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है. हालांकि शेयर मार्केट, प्रॉपर्टी या किसी नए बिजनेस में निवेश करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं माना जा रहा है. जल्दबाजी में लिया गया कोई भी निर्णय भविष्य में नुकसान या पछतावे का कारण बन सकता है.
रिश्तों में संवाद बनाए रखना जरूरी
लव लाइफ में आज कम्युनिकेशन गैप की स्थिति बन सकती है. काम की व्यस्तता या मानसिक तनाव के कारण आप अपने पार्टनर को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे. ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी स्थिति पहले ही स्पष्ट कर दें. ईमानदार और खुलकर की गई बातचीत रिश्ते में गलतफहमी को बढ़ने से रोकेगी और भरोसे को बनाए रखेगी.
तुला राशि के लिए आज का उपाय
आज बुधवार है और चंद्रमा बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं. मानसिक शांति बनाए रखने और फिजूलखर्ची पर नियंत्रण पाने के लिए गौशाला जाकर गाय को हरा चारा अपने हाथों से खिलाएं. इसके साथ ही भगवान गणेश जी को हरी दूर्वा अर्पित करें और उनसे प्रार्थना करें कि वे अनावश्यक खर्च, विघ्न और मानसिक तनाव को दूर करें.
About the Author
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.