Aaj Ka Tula Rashifal 25 January 2026 : तुला राशि के जातकों के लिए दोपहर 1 बजकर 35 मिनट तक का सावधानी का समय है. आज दिन की शुरुआत थोड़ी भारी रह सकती है. चंद्रमा और शनि की युति की वजह से आपको मन में बेवजह डर, सुस्ती या कमजोरी महसूस होगी. इस दौरान किसी से बहस ना करें और ना ही कोई बड़ा आर्थिक फैसला लें.
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार आज का राशिफल दोपहर 1 बजकर 35 मिनट तक सावधानी बरतने का संकेत देता है. आज दिन की शुरुआत थोड़ी भारी रह सकती है. चंद्रमा और शनि की युति की वजह से मन में बेवजह डर, सुस्ती या कमजोरी महसूस हो सकती है. इस दौरान किसी से बहस करने से बचें और कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला न लें.
सेहत में रह सकती है परेशानी
सेहत के मामले में पैरों या हड्डियों में दर्द या किसी तरह की परेशानी रह सकती है. दोपहर 1 बजकर 35 मिनट के बाद बड़ी राहत मिलने के योग हैं. जैसे ही चंद्रमा मेष राशि में आपके सातवें भाव में प्रवेश करेगा, विष योग का प्रभाव समाप्त हो जाएगा. इसके बाद आपका मूड अचानक बेहतर होगा और आप खुद को पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे.
शाम का समय रिश्तों के लिए रहेगा बेहतर
आज शाम का समय जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता लाने वाला रहेगा. यदि पिछले कुछ दिनों से रिश्ते में किसी भी तरह की अनबन चल रही है तो आज शाम का समय उसे सुलझाने के लिए बेहतरीन है. बिजनेस के लिहाज से भी दोपहर के बाद व्यापारिक पार्टनरशिप में तेजी देखने को मिल सकती है.
आज का महाउपाय
आज सूर्य जयंती है, ऐसे में सूर्यदेव की पूजा का विशेष महत्व है. आज तांबे के लोटे में गुड़ और लाल फूल डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें. ऐसा करने से आपकी सोई हुई किस्मत जाग सकती है और सेहत पर भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा.
About the Author
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.