Aaj Ka Tula Rashifal 20 January : आज का दिन सावधान और संयम से रहने का है. आज चंद्रमा, सूर्य और मंगल तीनों एक साथ आपके चौथे भाव में विराजमान हैं. ज्योतिष शास्त्र में चौथा भाव सुख, शांति, माता, गृहस्थ जीवन और वाहन से जुड़ा माना जाता है. जब इस भाव में सूर्य और मंगल जैसी उग्र ग्रहों की युति चंद्रमा के साथ होती है.
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार आज का दिन खास तौर पर वाहन चलाते समय सतर्क रहने का है. मंगल को चोट, दुर्घटना और जल्दबाजी का कारक ग्रह माना जाता है. ऐसे में तेज गति, लापरवाही या गुस्से में वाहन चलाना नुकसानदेह हो सकता है. छोटी सी असावधानी भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है. आज ड्राइविंग करते समय नियमों का पालन करें और धैर्य बनाए रखें.
घर और परिवार में तनाव की संभावना
घरेलू जीवन की बात करें तो आज घर का माहौल कुछ गरम रह सकता है. छोटी छोटी बातों पर विवाद या बहस होने की संभावना बनी रहेगी. आज आपका गुस्सा घर की शांति को प्रभावित कर सकता है. ऐसे में मौन और संयम का पालन करना सबसे बेहतर उपाय रहेगा. अनावश्यक प्रतिक्रिया देने से बचें और भावनाओं पर नियंत्रण रखें. माता या परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर भी थोड़ी चिंता हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें.
व्यापार, करियर और लव लाइफ
व्यापार और करियर के क्षेत्र में दिन पूरी तरह नकारात्मक नहीं है. खासतौर पर प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन और जमीन से जुड़े कार्यों में आज मंगल और सूर्य लाभ दिला सकते हैं. यदि आप इस क्षेत्र से जुड़े हैं, तो साहसिक निर्णय फायदेमंद साबित हो सकते हैं.
लव लाइफ के लिहाज से आज का दिन संवेदनशील रहने वाला है. पार्टनर से बहस करना आज आग में घी डालने जैसा हो सकता है. रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है, इसलिए आज उन्हें स्पेस देना ही समझदारी होगी. शांत रहकर हालात को समझने की कोशिश करें.
तुला राशि के लिए आज का महाउपाय
आज का महाउपाय बेहद प्रभावशाली माना गया है. चूंकि आज मंगलवार है और गुप्त नवरात्रि का संयोग भी बन रहा है, इसलिए शाम के समय हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं और उसमें दो लौंग डालें. इसके बाद वहीं बैठकर श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ करें. यह उपाय आपको दुर्घटनाओं, कलह और मानसिक अशांति से रक्षा प्रदान करेगा.
About the Author
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.