Aaj ka Tula Rashifal 14 February 2026: तुला राशि वालों आज चंद्रमा दिन के समय आपके तृतीय भाव धनु राशि में रहेंगे और देर शाम मकर राशि यानी चतुर्थ भाव में प्रवेश करेंगे. आज का दिन आपके लिए गंभीरता और गहरे रिश्ते का है. आज शनिवार है इसलिए प्रेम संबंधों में केवल दिखावा या मजाक नहीं चलेगा आज शनि देव आपसे रिश्तो में ईमानदारी और वफादारी की भी मांग कर रहे हैं.
करियर और व्यापार के लिहाज से भी दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है. मेहनत का फल मिलने के योग बन रहे हैं. शनि प्रदोष के कारण किए गए उपाय लाभदायक सिद्ध होंगे. आज शिव पूजा और शनि देव की आराधना से मानसिक शांति मिलेगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन संयम और संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा.
प्रपोज करने के लिए आज का दिन शुभ
लवर्स आज ले सकते हैं महत्वपूर्ण निर्णय
तुला राशि वाले वाणी पर रखें नियंत्रण
तुला राशि के जातकों को आज आपको थोड़ी सावधानी बरतनी जरूरी है. आज शनि की दृष्टि के कारण आज वाणी में रूखापन ना आने दे . प्रेमी या जीवनसाथी के साथ आज पुरानी बातों को लेकर बहस ना करें नहीं तो आज का दिन खराब हो सकता है.
तुला राशि के जातक आज करें ये महाउपाय
आज शनि प्रदोष और वैलेंटाइन डे का अद्भुत सहयोग है . ऐसे में आज शाम किसी शिव मंदिर में या पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. इसके साथ ही अपने रिश्तो में मिठास और मजबूती के लिए भगवान शिव और मां पार्वती को सफेद बर्फी का भोग लगाएं. यह उपाय आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक सुख की रक्षा करेगा.
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.