Aaj Ka Tula rashifal 07 February 2026 : तुला राशि के लिए आज चंद्रमा चित्रा नक्षत्र में बारहवें भाव में है, खर्च बढ़ सकते हैं. कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें, शनि देव और हनुमान जी की उपासना लाभकारी रहेगी. शनिवार का दिन, बारहवें भाव का चंद्रमा और मंगल नक्षत्र का संयोग आज के दिन को थोड़ा संवेदनशील और अंतर्मुखी बना रहा है. आज सहकर्मियों पर पूरी तरह भरोसा करने से बचें, क्योंकि कोई व्यक्ति पीठ पीछे आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकता है.
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार बारहवें भाव में चंद्रमा की स्थिति खर्चों में वृद्धि का कारण बन सकती है. चित्रा नक्षत्र के प्रभाव से आज सौंदर्य, सजावट, वस्त्र, आभूषण या किसी लग्जरी वस्तु पर खर्च होने की संभावना बनी हुई है. आज यात्रा के योग भी बन रहे हैं, लेकिन छोटी दूरी की यात्रा शारीरिक थकान और मानसिक दबाव दे सकती है, इसलिए अनावश्यक यात्रा से बचना बेहतर रहेगा.
कार्यक्षेत्र में पर्दे के पीछे रहकर करें काम
मंगल के नक्षत्र में चंद्रमा होने से भीतर ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा, लेकिन बारहवें भाव की स्थिति के कारण यह ऊर्जा सही दिशा में उपयोग नहीं हो पाएगी. कार्यक्षेत्र में आज खुलकर सामने आने की बजाय पर्दे के पीछे रहकर काम करना अधिक लाभकारी सिद्ध हो सकता है. जो लोग एक्सपोर्ट और इंपोर्ट से जुड़े कार्यों में हैं, उन्हें आज अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. सहकर्मियों पर पूरी तरह भरोसा करने से बचें, क्योंकि कोई व्यक्ति पीठ पीछे आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकता है.
शनि देव और हनुमान जी की शरण में जाना रहेगा लाभकारी
आज शनि देव और हनुमान जी की उपासना करना अत्यंत लाभकारी माना गया है. एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखें और फिर उस तेल को शनि मंदिर में दान करें या पीपल के पेड़ के नीचे अर्पित करें. यह उपाय बारहवें भाव में स्थित चंद्रमा के अशुभ प्रभाव, मानसिक तनाव और शारीरिक कष्टों को कम करने में सहायक सिद्ध हो सकता है.
About the Author
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.