Aaj Ka Singh Rashifal 13 January 2026, आज का सिंह राशिफल: आज विशाखा नक्षत्र है और चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है. सिंह राशि के लिए चंद्रमा आज चतुर्थ भाव में स्थित रहेगा, जिसे ज्योतिष शास्त्र में शुभ नहीं माना जाता. ऐसे में आज कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना बेहतर रहेगा. दिनभर मानसिक दबाव और असमंजस की स्थिति बनी रह सकती है.
सिंह राशि का करियर और शिक्षा राशिफल
पंडित महेंद्र शुक्ला बताते हैं कि शिक्षा और करियर के क्षेत्र में दिन सामान्य से अच्छा कहा जा सकता है, लेकिन अप्रत्याशित घटनाएं आपको सतर्क रहने का संकेत देती हैं. कार्यस्थल पर कोई सहकर्मी या परिचित व्यक्ति नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है. छात्रों को पढ़ाई में मन लगाने में थोड़ी कठिनाई आ सकती है. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी से जुड़ी बातें फिलहाल अटक सकती हैं. ऐसे में धैर्य और समझदारी से काम लेना ही लाभदायक रहेगा.
सिंह राशि का व्यापार और आर्थिक स्थिति
आज का दिन सिंह राशि के व्यापारियों के लिए मिलाजुला रहेगा. आमदनी बनी रहेगी, लेकिन मंगलवार के कारण अचानक खर्च बढ़ सकता है. लेन-देन के मामलों में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है. किसी को उधार देना या बिना जांच-पड़ताल के निवेश करना नुकसानदायक साबित हो सकता है. जमीन, मकान या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सौदे सफल रहेंगे, फायदा मिल सकता है.
सिंह राशिवालों की सेहत का हाल
स्वास्थ्य के लिहाज से सिंह राशि के जातकों को आज थोड़ा संभलकर रहना होगा. मौसम के प्रभाव के कारण सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है. पहले से कोई पुरानी समस्या है तो उसमें भी हल्की बढ़ोतरी महसूस हो सकती है. ठंडी चीजों से परहेज करें और दिनचर्या को संतुलित रखें. लापरवाही करने पर थकान और सुस्ती पूरे दिन बनी रह सकती है.
लव लाइफ और पारिवारिक जीवन
आज सिंह राशि के जातकों की लव लाइफ सामान्य से बेहतर रहेगी. पार्टनर के साथ समय बिताने और आपसी समझ बढ़ाने के अवसर मिलेंगे. वहीं पारिवारिक जीवन में थोड़ी चिंता रह सकती है. घर के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर मन परेशान हो सकता है. परिवार के सदस्यों के साथ संवाद बनाए रखना जरूरी रहेगा, ताकि गलतफहमियों से बचा जा सके.
आज इन बातों का रखें विशेष ध्यान
ज्योतिषी पंडित महेंद्र कुमार शुक्ला के अनुसार, आज सिंह राशि के जातकों को उत्तर दिशा की ओर यात्रा करने से बचना चाहिए. किसी भी प्रकार का कर्ज न लें और न ही किसी को उधार दें. आज हनुमानजी का दर्शन करना और मंगलवार के व्रत या पूजा-पाठ में शामिल होना लाभदायक रहेगा. संयम, धैर्य और सतर्कता के साथ दिन बिताने से संभावित नुकसान से बचा जा सकता है.
About the Author
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.