Aaj Ka Makar Rashifal 27 January 2026 : मकर राशि के लिए आज का दिन शुभ है, डॉ. दीप्ति शर्मा के अनुसार सफलता मिलेगी, लेकिन सामान और सेहत का ध्यान रखें. व्यापारियों को सतर्क रहना होगा, स्टूडेंट्स को धन लाभ संभव है. जयपुर की मशहूर ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा का कहना है कि आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है, लेकिन आज अपने सामान का विशेष ख्याल रखें. उपाय के रूप में आज दिन की शुरुआत गौ-सेवा से करें.
जयपुर की मशहूर ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा का कहना है कि आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ और सफलतादायक है, लेकिन आज अपने सामान का विशेष ख्याल रखें.
आंख मूंदकर भरोसा मत करना
व्यापार क्षेत्र के लोगों को आज किसी पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है. आज अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान में पैसों की तिजोरी का विशेष ध्यान रखें. जरूरी सामान और दस्तावेजों का भी खास ख्याल रखें. कोई आपको कितना भी भरोसा दिलाए, लेकिन आज कोई भी जरूरी सामान किसी को न दें.
पढ़ने वालों को आज धन लाभ हो सकता है
मकर राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन खास है. आज आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. यदि किसी स्कॉलरशिप का पैसा फंसा हुआ है, तो वह आज मिल सकता है. धन प्राप्ति के लिए आज आप कोई अच्छी पार्ट-टाइम जॉब भी जॉइन कर सकते हैं.
लवर्स के लिए आज का दिन रहेगा यादगार
लवर्स और मैरिड लाइफ में रहने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन यादगार रहेगा. आज आप पर सूर्यदेव की विशेष कृपा रहेगी. इससे रिलेशनशिप में प्यार और विश्वास बढ़ेगा. जितना हो सके, पार्टनर का सपोर्ट करें. कुल मिलाकर आज आपकी रिलेशनशिप हेल्दी रहेगी.
सेहत के मामले में सावधान!
सेहत के मामले में आज मकर राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि लापरवाही से आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. उपाय के रूप में आज दिन की शुरुआत गौ-सेवा से करें.
About the Author
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.