नई जिम्मेदारी के संकेत
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन प्रगति लेकर आ सकता है. ऑफिस पर आपके प्रयासों की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नजर आएंगे. पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. यदि आप लंबे समय से प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो आज कोई सकारात्मक संकेत मिल सकता है. व्यापारियों के लिए भी दिन लाभदायक रहेगा. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और नई डील फाइनल होने की संभावना है. रवि पुष्प योग के प्रभाव से निवेश से जुड़ी योजनाओं में सफलता मिल सकती है. हालांकि किसी बड़े आर्थिक निर्णय से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें.
लव लाइफ में बहार
कर्क राशि के जातकों के लिए आज प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन मधुर रहेगा. पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी. यदि आप अपने मन की बात कहना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है. अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आने की संभावना है. विवाहित जीवन में आपसी तालमेल बेहतर रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा. परिवार के साथ धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है.
कदम चूमेगी सफलता
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के छात्रों के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ संकेत दे रहा है. पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं. शिक्षकों का मार्गदर्शन लाभदायक साबित होगा, यदि आप किसी नए कोर्स या प्रशिक्षण की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन उपयुक्त है. रवि पुष्प योग के कारण एकाग्रता में वृद्धि होगी और कठिन विषय भी समझ में आने लगेंगे. समय का सही उपयोग करें, जिससे सफलता आपके कदम चूम सकती है.
इधर जाना खतरनाक
आज का दिशा शूल पश्चिम दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज पश्चिम दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : लाल
उपाय : पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज प्रदोष काल में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना शुभ फल देने वाला होगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.