Aaj Ka Kanya Rashifal: ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 से कहा कि आज का दिन कन्या राशि जातक वालो का शानदार रहेगा.आज का दिन आपको यह सिखाएगा कि हर काम सोच-समझकर करने से बिगड़े हुए काम भी बन सकते हैं.जल्दबाज़ी से बचें और धैर्य के साथ निर्णय लें.
आज का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 50 मिनट से लेकर 12 बजकर 13 मिनट तक रहने वाला है. वही आज राहु काल शाम 4 बजकर 30 मिनट से लेकर 5 बजकर 30 मिनट तक रहने वाला है. इस हिसाब से आज का दिन कन्या राशि जातक वालो का शानदार रहेगा.आज का दिन आपको यह सिखाएगा कि हर काम सोच-समझकर करने से बिगड़े हुए काम भी बन सकते हैं.जल्दबाज़ी से बचें और धैर्य के साथ निर्णय लें. पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा करने का आज उत्तम अवसर है और प्रयास करने पर आपको सफलता अवश्य मिलेगी.
नौकरी और व्यापार भी रहेगा शुभ
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है. ऑफिस में आपके कार्यों की सराहना हो सकती है और किसी शुभ समाचार की प्राप्ति भी संभव है. आज महिला सहकर्मियों से विशेष सहयोग मिलेगा, जिससे काम आसान बनेगा और माहौल भी सकारात्मक रहेगा.व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद लाभकारी है. खासकर जमीन, मकान या प्रॉपर्टी में निवेश के लिए आज का दिन उत्तम माना जा रहा है.दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ सकती है, जिससे आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं. नए सौदे या पुराने क्लाइंट से लाभ मिलने की भी संभावना है.
प्रेम और परिवारिक जीवन मे आएगी खुशियां
प्रेम और रिश्तों की बात करें तो यदि आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं, तो आज प्रपोज़ करने के लिए बेहद अनुकूल दिन है. आपके मन की बात सामने वाले तक पहुंचेगी और सकारात्मक उत्तर मिलने की पूरी संभावना है.दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी.
स्वास्थ को लेकर रहे सतर्क
आज का दिन स्वास्थ को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा. अगर आपको पहले से ही बीमारी है तो वह बीमारी आपको परेशान कर सकता है. आज ठंड से बच के रहना बेहद जरुरी है आपके लिए. सर दर्द से परेशान रह सकते है.
शुभ रंग – गुलाबी
भाग्यशाली अंक -07
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.