Last Updated:
Aaj ka dhanu Rashifal 11 january 2026: ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने कहा कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को किसी भी हालत में अपने घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए. आज आपकी सेहत पर इसका असर हो सकता है.
11 जनवरी 2026 के दिन धनु राशि के जातकों के ऊपर संकट आ सकता है. ऐसे में आज का दिन आपके लिए काफी मुश्किल रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को किसी भी हालत में अपने घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए. आज आपकी सेहत पर इसका असर हो सकता है.
इसके साथ ही आज के दिन आज किसी चोट-चपेट लगने से आप किसी गंभीर परेशानी से जूझ सकते हैं. हालांकि आज के दिन कई और मामलों में धनु राशि के जातकों का दिन काफी बेहतर रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि 11 जनवरी 2026 के दिन चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे जबकि गुरु धनु राशि में होकर एक दूसरे के साथ नवम पंचम योग बनायेंगे. इस योग का असर धनु राशि के जातकों पर पड़ेगा. उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली है.
सुख-साधनों में होने वाली है वृद्धि
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों पर आज नवम पंचम योग का असर पड़ेगा. ऐसे में उनके सुख-साधनों में वृद्धि होगी. आज धनु राशि के जातकों को व्यवसाय में फायदा होगा. लेकिन अगर आप कोई निवेश करते हैं या पैसों का लेन-देन करते हैं तब आज के दिन आपको काफी सावधानी रहने की जरूरत है. बिना सोचे समझे लगाया गया पैसा फंस सकता है. जिस कारण आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. आज के दिन अपने किसी संबंधी या किसी कर्मचारी के कारण आपको तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है. धनु राशि के जातक का आत्मविश्वास आज काफी बढ़ा हुआ रहेगा. जिस कारण आप किसी भी परेशानी से आगे निकल सकते हैं.
बढ़ने वाला है काम का बोझ
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों के काम का बोझ आज बढ़ने वाला है. जिस कारण आज का दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा. साथ ही आज आप थकान का भी अनुभव कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि लव लाइफ में आज आपके वैवाहिक संबंधों में खटास आ सकती है. किसी तीसरे के कारण आपके रिश्ते में दरार आ सकती है. ऐसे में अपने रिश्तों के प्रति काफी संयम बरतें. धनु राशि के जातक को तो आज भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और नारायण कवच का पाठ करना चाहिए. ऐसा करने से आपके मन को शांति मिलेगी. आज के दिन आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक पांच रहने वाला है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.