चूरू जिले के राजलदेसर थाना क्षेत्र स्थित सिकराली गांव में सोमवार रात एक घर में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में घर के 3 कमरे क्षतिग्रस्त हो गए और घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। हादसे के वक्त घर में मौजूद 35 वर्षीय विजयसिंह गंभीर रूप से घा
इसी दौरान अचानक सिलेंडर फट गया, जिससे तेज धमाके की आवाज आई। धमाके के कारण रसोई के पास स्थित 3 कमरे ढह गए और घर का सारा घरेलू सामान नष्ट हो गया। गंभीर रूप से घायल विजयसिंह को निजी वाहन से पहले रतनगढ़ के जालान अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर बीकानेर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना राजलदेसर पुलिस को भी दी गई है और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.