मांडी गांव में 26 मार्च 2025 को 10वीं के छात्र आर्यन की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता चचेरे भाई साहिल को कनाडा से डिपोर्ट किया गया। मंगलवार देर शाम को जैसे ही वह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चाची के हिस्से की जमीन को हड़पने के लिए उनके पूरे परिवार की हत्या करने की बात को स्वीकार किया है, इसके लिए आरोपी ने अपने दोस्त को 10 लाख रुपये और एक एकड़ जमीन देने की सुपारी दी थी।
बुधवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत के सामने पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान सख्ती से पूछताछ की जाएगी।
एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इसराना क्षेत्र के मांडी गांव में आर्यन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। आर्यन का शव गेंहू के खेत में पड़ा मिला था। आर्यन की मां आशा ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने पांच दिन बाद वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों गांव के ही युकेश, सोनीपत जिले के राजपुरा गांव निवासी प्रदीप उर्फ प्रिंस व दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि था कि आर्यन के ताऊ के बेटे साहिल ने अमेरिका में बैठकर हत्या की साजिश रची थी, इसके बाद पुलिस ने आरोपी साहिल की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.